कैंसर को दी मात, अब बनेंगी हीरोइन…विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी का फिल्मी डेब्यू
मुंबई में हुए एक कैंसर अवेयरनेस इवेंट में अपनी गोद ली हुई बेटी सहारा शाह के साथ नजर आए. इस दौरान दोनों के बीच एक बेहद भावुक पल देखने को मिला. 22 साल की सहारा अब कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और उन्होंने विवेक को एक खास सरप्राइज दिया. साहरा ने बताया कि उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म साइन की है. यह एक नेपाली फिल्म होगी और अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म शुरू करने से पहले साहरा ने विवेक से उनका आशीर्वाद लिया.
विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में काफी काम किया है. हालांकि, उनका करियर उतना अच्छा नहीं रहा है. लेकिन अब एक्टर की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही है, जिसे लेकर एक्टर काफी खुश हैं और इमोशनल भी नजर आए हैं. ये पल विवेक के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि एक्टर की बेटी ने कुछ समय पहले ही कैंसर को मात दी है और अब वो अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. इस बात का खुलासा खुद सहारा ने किया, जो पिता विवेक के लिए भी एक सरप्राइज ही था.